रेवाड़ी : मकान दिखाने का झांसा देकर दुकानदार ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, मासूम बेटी को मारने की भी दी धमकी

रेवाड़ी, क्राइम इंडिया संवाददाता। औद्योगिक कस्बा में एक दुकानदार ने कमरा दिखाने का झांसा देकर एक महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित दुकानदार सैयद कालोनी का रहने वाला रवि शर्मा है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला शामली की रहने वाली एक महिला ने कहा है कि उसके पति एक कंपनी में काम करते है और वह परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। मकान का किराया अधिक होने के कारण वह दूसरे मकान की तलाश कर रहे थे। उन्होंने सब्जी की दुकान चलाने वाले रवि शर्मा से मकान के बारे में पूछा था और अपने मोबाइल नंबर नोट कराए थे। तीन-चार दिन पहले रवि ने उनके पास मकान देखने के लिए फोन किया। रवि ने उन्हें 18 नवंबर को सुबह दस बजे मकान देखने के लिए बुलाया। उनके पति द्वारा घर कुछ काम करने के कारण वह अपनी दो वर्षीय को गोद में लेकर रवि के साथ मोटरसाइकिल पर मकान देखने के लिए चली गई। वह मकान के अंदर गई तो रवि ने कमरा बंद कर लिया और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने किसी को भी बताने पर उसे व उसकी बेटी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने घर आकर घटना के बारे में अपने पति को बताया, लेकिन उन्होंने डर के कारण शिकायत नहीं दी। महिला ने सोमवार को आरोपित के विरुद्ध धारूहेडा थाना में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित से मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This