पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी समुदायों के लोगों से क्रिसमस समारोह में भाग लेने का आग्रह करते हुए बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है जहां लोग अपनी धार्मिक पहचान के आधार पर विभाजित नहीं हैं। यहां पार्क स्ट्रीट में कोलकाता क्रिसमस महोत्सव का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल एक ऐसा स्थान होना चाहिए जहां लोग विभिन्न धर्मों का पालन करते हैं, लेकिन विभिन्न त्योहारों के दौरान जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। – अमित शाह के साथ बैठक में ममता ने उठाया केंद्रीय कोष का मुद्दा बनर्जी ने कहा, बंगाल में हम लोगों को बांटते नहीं, बल्कि जोड़ते हैं। हर साल की तरह पूरे राज्य में क्रिसमस मनाया जाएगा, झारग्राम से लेकर बंडेल तक हर जिले में।” उन्होंने कहा, “बंगाल को एक ऐसी जगह बनाते हैं जहां लोग विभिन्न धर्मों का पालन करते हैं, लेकिन अपने त्योहार एक साथ मनाते हैं।
Edited By : Rahman











Total Users : 73299
Total views : 75433