तिरुवनंतपुरम, क्राइम इंडिया संवाददाता : पुलिस ने बुधवार को कहा कि तिरुवनंतपुरम के वर्कला में एक नाबालिग लड़की का गला काटकर हत्या करने के आरोप में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। आधी रात के बाद 17 वर्षीय पीड़िता का शव उसके घर के बाहर गला रेता हुआ मिला था। पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़िता दोस्त थे। आरोपी की पहचान गोपू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गोपू ने रात करीब 1.30 बजे झगड़े के बाद नाबालिग लड़की को घर से बाहर बुलाया और उसका गला रेत दिया। कथित हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वह श्री शंकरा कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
Edited By : Rahman











Total Users : 73285
Total views : 75406