Buxer : शहर के तीन होटलों में देह व्यापार का गंदा खेल, 18 जोड़ी लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

बक्सर, क्राइम इंडिया संवाददाता। शहर के होटलों में शराब आपूर्ति किए जाने की गुप्त सूचना पर बुधवार की दोपहर शहर के स्टेशन रोड स्थित तीन होटलों में मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने छापामारी की। होटल के कमरों की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक हालत में एक के बाद एक कई जोड़े मिले। होटल में देह व्यापार की सूचना मिलते ही आनन-फानन में सदर एसडीओ भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तीन होटलों से 18 जोड़ी लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने होटल संचालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते सदर डीएसपी गोरख राम ने बताया कि स्टेशन रोड पर स्थित होटलों में शराब सप्लाई किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में बुधवार की दोपहर मुख्यालय डीएसपी अशफाक अंसारी के नेतृत्व में नगर थाना, एससी-एसटी थाना और महिला थाना के साथ संयुक्त रूप से छापामारी की गई। जैसे ही होटल के कमरों की तलाशी शुरू की गई तो अंदर से लड़के-लड़कियों की जोड़ी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। कमरों के अंदर का नजारा देख पुलिस का माथा ठनक गया और तत्काल मौके पर सदर एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा को बुलाया गया।एसडीओ की मौजूदगी मेंं की गई छापामारी के दौरान तीनों होटलों के कमरों से कुल 18 जोड़ी लड़के-लड़कियों को बरामद करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी ने बताया कि होटलों में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में तीनों होटल के संचालकों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। वहीं, सदर एसडीओ ने बताया कि देह व्यापार का धंधा सत्यापित होने के बाद पकड़े गए सभी होटलों को बंद कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है और इससे संबंधित अन्य बातों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। होटल के कमरों से गिरफ्तार लड़कियोंं में कुछ स्थानीय तो कुछ अन्य जिलों की रहने वाली हैं। उनके साथ मौजूद युवकों में भी कुछ स्थानीय लड़के हैं तो कुछ अन्य जिलों और अन्य प्रदेश के लोग भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This