पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता : कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने शनिवार को हावड़ा के टिकियापारा से आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। कोलकाता: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल ने हावड़ा के टिकियापारा इलाके से आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकवादी होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार रात टिकियापारा के आफताबुद्दीन मुंशी लेन में उनके ठिकाने से दोनों को उठाया। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”दोनों हावड़ा में आतंकवादी समूह का जाल फैलाने में शामिल हैं। हम उनकी भूमिका के बारे में और जानने के लिए उनसे पूछताछ कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि दोनों, जिनमें से एक एमटेक इंजीनियर था, पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में आईएसआईएस के पदाधिकारियों के संपर्क में थे।
Edited By : Rahman











Total Users : 73285
Total views : 75406