महाराष्ट्र : ठाणे में बस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र, क्राइम इंडिया संवाददाता :  बुधवार को ठाणे नगरपालिका परिवहन बस की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान आशा मोरे के रूप में हुई है, वह सड़क पार कर रही थी, तभी बस ने उसे कुचल दिया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, दो महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, तभी अचानक दूसरी तरफ से एक टीएमटी (ठाणे नगरपालिका परिवहन) की बस आई और महिला को टक्कर मार दी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक दूसरे रूट से मोड़ लेने की कोशिश कर रहा था। महिला बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई और उसका पैर कुचल गया। इस घटना की भनक लगते ही बस चालक ने बस को तुरंत रोक दिया। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Edited by : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This