मऊआइमा : सात साल के बच्चे की गला काटकर हत्या से सनसनी, घर के पास खेल रहा था क्रिकेट

तिलई बाजार, क्राइम इंडिया संवाददाता : मऊआइमा कस्बे में सात वर्षीय बालक का गला काट कर दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने पास की झाड़ियों में जब खून से लथपथ बच्चे का शव देखा तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गयी। मौका-ए-वारदात की जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की हत्या क्यों और किसने की इसकी जानकारी के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है। मऊआइमा कस्बे के बहराना खानपुर मोहल्ले में मोहम्मद कासिम घर बना कर पिछले कुछ वर्षों से पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। पॉवरलूम चला कर वह परिवार का जीविकोपार्जन चलाता है। सोमवार को सुबह वह पत्नी व अपने दोनों बच्चों को छोड़ कर कारखाने में मजदूरी करने चला गया। इस बीच घर से थोड़ी दूर पर स्थित मैदान में बच्चों के साथ कासिम का 6 वर्षीय बेटा मोहम्मद नाज़िम भी खेलने चला गया। बच्चों के साथ खेलते खेलते अचानक वह लापता हो गया। दो घंटे बाद पास में स्थित झाड़ियों में किसी ने उसकी निर्ममता से गला काट कर हत्या कर दिया।इस बीच जब वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने गेंद पकड़ने झाड़ियों के पास पहुंचे तो वहां दो घंटा पहले गायब हुए नाजिम का खून से लथपथ शव देख कर शोर मचाया। दिन दहाड़े हत्या की खबर सुन आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आईपीएस चिराग जैन ने घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस कर्मियों को मामले के जल्द खुलासे का निर्देश दिया। मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी राम बालक का कहना है मामले में पूछताछ की जा रही है,जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। मोहम्मद कासिम अत्यंत गरीब है उसकी किसी से रंजिश या दुश्मनी की भी कोई बात सामने नही आ रही है। वह एक कमरे में पत्नी रुबीना बानो व बच्चों के साथ रहता है।आसपास के लोग भी नही समझ पा रहे हैं कि दिन दहाड़े आखिर किसने और क्यों घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल की जांच करने पहुंचे एसीपी चिराग जैन ने डॉग स्क्वायड के निशानदेही पर मृतक के चाचा गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This