मुंबई : के लॉज में पत्नी से देह व्यापार कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर किया भंडाफोड़

मुंबई, क्राइम इंडिया संवाददाता। मुंबई के भायंदर में पुलिस ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया। उसके साथी को भी गिरफ्त में लिया गया है। बता दें कि पुलिस ने दो महिलाओं को इस दलदल से बचाकर शेल्टर होम भेजा है। देह व्यापार के धड़ल्ले से चलते की सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा-भायंदर इलाके में स्थित एक लॉज में शुक्रवार को छापेमारी कर दो महिलाओं को मुक्त कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को देह व्यापार की पुख्ता जानकारी मिली थी, जहां पर धड़ल्ले से चल रहे देह व्यापार के लिए 10,000 रुपये चार्ज किया जाता था। इस दौरान आरोपी महिलाओं से पैसे देने वाले व्यक्तिओं से संबंध बनाने के लिए कहते थे। देह व्यापार की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और लॉज का रुख किया। पुलिस ने देह व्यापार को धड़ल्ले से चलाने वाले आरोपियों की जानकारी को पुख्ता करने के लिए लॉज में फर्जी ग्राहक भेजा। जिसके जरिए इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस कार्रवाई में पुलिस को चौंका देने वाली जानकारी प्राप्त हुई। दरअसल, लॉज में देह व्यापार का धंधा चला रहा व्यक्ति अफनी पत्नी से ही यह काम करवा रहा था। दो अन्य महिलाएं भी इस दलदल भी फंसी हुई थीं। ऐसे में पुलिस ने देह व्यापार करवाने से आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिलाओं को इस धंधे से मुक्त कराकर शेल्टर होम भेजा। पुलिस ने अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Edited By : Rahman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This