उतार प्रदेश, क्राइम इंडिया संवाददाता : माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पिचोरा मार्ग के पास कार सवार बदमाश 20 वर्षीय एक युवती अगवा कर ले गए। रास्ते में युवती का बैग पड़ा मिला। जिसमें उसका आधार कार्ड और पहचान पत्र रखा हुआ था। बताया जाता है कि पिचोरा गांव निवासी 20 वर्षीय युवती साधना माधवगढ़ में एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में काम करती है। बुधवार की सुबह 10 बजे के आसपास वह पैदल ड्यूटी पर जा रही थी ।इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और उसे गाड़ी में डालकर ले गए । उसका बैग सड़क पर गिर गया। जिसे कुछ छात्रों ने देखा उसमें मिले आधार कार्ड से उसके घर के बारे में जानकारी हुई। बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है अभी तक घटना में शामिल आरोपियों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ईराज राजा एवं अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी को भी जांच में लगाया गया है। बताया जाता है कि युवती के पिता को पिछले सप्ताह छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था।
Edited By : Raees Khan











Total Users : 72563
Total views : 74469