सुल्तानपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता : सुल्तानपुर जंक्शन के पास आज (16 फरवरी) तड़के दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। मालगाड़ी का पायलट घायल हो गया, जबकि आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण लखनऊ-वाराणसी मार्ग बाधित हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियों के आ जाने से यह हादसा हुआ. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ट्रैक को साफ करने का काम जारी है. सूत्रों ने बताया कि दोनों मालगाड़ियों के इंजन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना के बाद लखनऊ-वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है.
Edited by : Raees Khan











Total Users : 73294
Total views : 75421