गोरखपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता : यूपी के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना में, एक सात साल का बच्चा अपनी कक्षा में सो जाने के बाद लगभग सात घंटे तक एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बंद रहा. घटना जिले के चरगवां प्रखंड अंतर्गत परमेश्वरपुर में हुई. तीसरी कक्षा का छात्र जब घर नहीं पहुंचा तो उसके माता-पिता उसे ढूंढ़ते हुए स्कूल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। इस बीच, स्कूल का स्टाफ स्कूल खत्म होने के बाद कोई छात्र छूट तो नहीं गया, इसकी जांच किए बिना घर चला गया। बच्चे की तलाश करते-करते पुलिस भी स्कूल पहुंच गई और अंदर उसके रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने स्कूल का ताला तोड़कर बच्चे को छुड़ाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 साल का बच्चा अपनी क्लासरूम में ही सो गया और स्टाफ ने स्कूल में ताला लगा दिया और बिना किसी चेकिंग के वहां से चले गए.
Edited by : Raees Khan











Total Users : 73287
Total views : 75408