पश्चिम बंगाल : फर्जी विधायक के पकड़े जाने के बाद विधानसभा की बढ़ी सुरक्षा, रखी जा रही आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर

पश्चिम बंगाल,क्राइम इंडिया संवाददाता : बंगाल विधानसभा में बुधवार को बजट पेश किए जाने के दिन खुद को विधायक बताकर विधानसभा परिसर के भीतर घुस आए एक व्यक्ति के पकड़े जाने की घटना के बाद से वहां सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। अब विधानसभा परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी विधायकों को विधानसभा वाली स्टिकर लगी गाडियों से ही आने का अनुरोध किया गया है। अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा कि सभी विधायकों के लिये यह अनिवार्य है। विधानसभा के सभी कर्मचारियों को भी गले में अपना आई कार्ड झुलाना होगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस दिन की घटना के बाद विधानसभा के हर गेट पर पुलिस की निगरानी काफी बढ़ा दी गई है। विधायकों को भी आई कार्ड जरूर दिखाना होगा। बता दें कि बुधवार को बजट जैसे महत्वपूर्ण दिन विधानसभा में सुरक्षा चूक का बड़ा मामला सामने आया था, जब इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को विधायक बताकर अवैध तरीके से अंदर प्रवेश कर लिया था। हालांकि सदन के भीतर प्रवेश करने से पहले शक होने पर बाहर लाबी में ही गजानन शर्मा नामक उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया था। बाद में पुलिस ने शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। बताया गया कि पिछले दिनों पत्नी व बेटे की मृत्यु के बाद से उनका मानसिक संतुलन खो गया।

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This