उत्तरप्रदेश : दहेज की मांग पूरी नहीं की तो पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला. फिर रचाई दूसरी शादी

बरेली, क्राइम इंडिया संवाददाता : उत्तरप्रदेश के बरेली जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जिले के नवाबगंज इलाके में दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने दूसरी युवती से शादी कर ली। विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई है। जानकारी के मुताबिक डांडिया बीरमनगला गांव निवासी रामबहादुर ने बेटी मिथलेश पटेल का विवाह 23 अप्रैल 2019 को बरेली के वारादारी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर के शिवराज पटेल के साथ किया था। मिथलेश पटेल ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रूपये की मांग करने लगे। उसके स्वजन ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 23 फरवरी 2021 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है उसके पति शिवराज पटेल ने थाना बिथरी चैनपुर के एक गांव की युवती से दूसरा विवाह कर लिया। 10 जनवरी 2023 को पीड़ित ससुराल गई तो उसने अपने पति को उसकी दूसरी पत्नी के साथ देखा। तो उसे पति के दूसरी शादी करने की जानकारी हुई। इसका उसने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मिथलेश पटेल ने पति शिवराज पटेल, सास जशोदा, देवर दीपक पटेल व गिरीश पटेल के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई है।

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This