पश्चिम बंगाल : ‘हम अकेले चुनाव लड़ेंगे’, 2024 लोकसभा इलेक्शन से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता : तृणमूल कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी. इस बात का ऐलान TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम लोगों के समर्थन के साथ चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर हैं. उन्होंने कैम्ब्रिज में अपने संबोधन के दौरान दावा किया कि उनके फोन में जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस था. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में नेताओं के फोन में पेगासस था. राहुल ने दावा किया कि एजेंसी के अफसरों ने उन्हें फोन पर संभल कर बात करने की सलाह दी थी.एक्टर शाहरुख खान के मुंबई के बांद्रा में बने बंगले मन्नत में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक चौंका देने वाली घटना हो गई. यह मामला उनकी सुरक्षा में चूक से जुड़ा हुआ है. दरअसल सूरत के रहने वाले दो युवक सुरक्षा गार्डों की आंख में धूल झोंकते हुए मन्नत की दीवार फंदकर अंदर घुस आए. तृणमूल कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी. इस बात का ऐलान TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम लोगों के समर्थन के साथ चुनाव लड़ेंगे. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को सागरदिघी उपचुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, जहां कांग्रेस के बायरन बिस्वास ने 22,986 वोटों से जीत हासिल की. उपचुनाव के परिणाम आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और माकपा ने तृणमूल कांग्रेस को अपने “अनैतिक” गठबंधन से हराने के लिए BJP के साथ समझौता किया है. देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज यानी 03 मार्च और कल हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की जाएगी. वहीं, 04 मार्च से महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश और गुजरात में भी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं. यूपी के प्रयागराज में हुई उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी माफिया अतीक अहमद के 2 बेटों को पुलिस हिरासत में लेने के मामले में CJM कोर्ट में सुनवाई हुई. धूमनगंज पुलिस ने अदालत में रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि एजम और आबान नाम के शख्स धूमनगंज थाने में नहीं हैं. न ही इस नाम के व्यक्ति की GD में एंट्री है. इतना ही नहीं न इन्हें थाने में बैठाया गया और न ही हिरासत में लिया गया है. हालांकि, पुलिस की इस रिपोर्ट से CJM कोर्ट संतुष्ट नहीं है. कल यानी कि शुक्रवार को कोर्ट में दोबारा सुनवाई होगी.

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This