पश्चिम बंगाल : बर्दवान में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

बर्दवान, क्राइम इंडिया संवाददाता आसनसोल, दुर्गापुर क्षेत्र के कोयला कारोबारी सह व्यवसायी व भाजपा नेता राजू झा उर्फ राजेश की बर्दवान के शक्तिगढ़ में शनिवार की रात गोलियों से छलनी कर दिया गया। गोली लगने के बाद भाजपा नेता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजू को पांच गोली लगी, जबकि उसके एक साथी ब्रथिन मुखर्जी को गोली लगी है। मालूम हो कि काफी नजदीक से गोली मारी गई। घटना के बाद, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली मारकर अपराधी कोलकाता की ओर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, राजू झा का दुर्गापुर में होटल के अलावा कई व्यवसाय है। वह शनिवार की संध्या करीब छह बजे अपने दो साथियों के साथ सफेद फोर्च्यूनर गाड़ी से कोलकाता के लिए निकला था। शक्तिगढ़ में आदि लेंगला पैलेस के दुकान के सामने उसकी गाड़ी रूकी एवं चालक एवं एक अन्य साथी उतरकर मुढ़ी खा रहे थे। उसी समय पीछे से एक नीले रंग की गाड़ी वहां पहुंची एवं एक युवक गाड़ी से उतरकर राजू के गाड़ी के करीब पहुंचा एवं राजू को गोलियों से छलनी कर दिया। राजू चालक के बाएं सीट पर बैठा था। वहीं, गोलीकांड देखकर ब्रथिन गाड़ी से उतरने का कोशिश किया, उसी समय उसे भी गोली मार दी, उसके दाएं हाथ में एक गोली लगी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों व पुलिस की भीड़ उमड़ गई। सूचना पाकर बर्द्धमान के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सिन्हा राय, डीएसपी राकेश कुमार चौधरी समेत पुलिस की टीम पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी में चार लोग थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अनुमान किया जा रहा है कि व्यवसायिक शत्रुता के कारण उसकी हत्या की गई। मालूम हो कि राजू झा पर आसनसोल-दुर्गापुर के अलावा बांकुड़ा के थानों में भी कोयला तस्करी का कई मामला दर्ज था।

Edited by: Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This