मुरादाबाद : सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में खुलासा, पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कराई थी हत्या, दो शूटर गिरफ्तार

मुरादाबाद, क्राइम इंडिया संवाददाता। सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार घटना का पर्दाफाश किया है। इस मामले में शूटर केशव सरन शर्मा व विकास शर्मा उर्फ गुग्गू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक के साथ मिलकर सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपितों के पास से पिस्टल, तमंचा, 24 हजार रुपये की नकदी और हत्या के लिए उपयोग की गई बाइक बरामद की है। इससे पहले व्यापारी कुशांक गुप्ता हत्याकांड में नाम आने के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख को 27 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। 15 फरवरी 2023 को रामगंगा विहार साईं गार्डन कालोनी निवासी सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार दो युवकों ने दिल्ली रोड में बंसल कामप्लेक्स के बाहर सीए श्वेताभ को आठ गोली मारीं। इस मामले में सीए की पत्नी शालिनी तिवारी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस लाइंस सभागार में एसएसपी हेमराज मीना ने सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड से पर्दा उठाया। बताया कि गोली मारने के आरोपित केशव सरन शर्मा निवासी गिंदौडा थाना पाकबड़ा व विकास शर्मा उर्फ गुग्गू निवासी रेती स्ट्रीट चौमुखा पुल कोतवाली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित सीए और उसके परिवार के करीबी हैं। बीते कई वर्षों से सीए के साले संदीप ओझा के साथ विकास शर्मा उर्फ गुग्गू दोस्ती थी। सीए की संपत्तियों में संदीप ओझा 25 फीसद का पार्टनर है। श्वेताभ के मरने के बाद सभी संपत्तियों का मालिक संदीप हो जाएगा। इसी का फायदा उठाकर पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक, विकास शर्मा गुग्गू और केशव सरन शर्मा ने मिलकर श्वेताभ की हत्या की साजिश रची।

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This