ऑनलाइन फ्रॉड : आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगी, बिहार के एक निवासी के अकाउंट उड़ाए चार लाख 44 हजार रुपये

बहादुरगढ़, क्राइम इंडिया संवाददाता : आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर बैंक कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति ने बिहार निवासी एक व्यक्ति के खाते से चार लाख 44 हजार 511 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के मोबाइल पर जब पैसे निकलने का संदेश आया तो वह तुरंत बैंक में गया और छानबीन की। पासबुक में इंट्री करवाई तो पता चला किसी शातिर ने उसके खाते से यह राशि उड़ा ली है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बिहार के सिवान की तहसील हुसैनगंज के गांव सोहली बैदरा निवासी सुभाष यादव ने बताया कि वह बहादुरगढ़ के महावीर पार्क की गली नंबर तीन में किराये पर रहता है। उसका एक्सिस बैंक में अकाउंट है। गत 28 मार्च को वह अपने घर पर था। सुबह करीब पौने 12 बजे उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि वह एक्सिस बैंक से बैंक कर्मचारी बोल रहा है। आपका आधार कार्ड अपडेट करना है। वह आधार कार्ड व पैन कार्ड का नंबर पूछने लगा तो उसने बता दिया। उसके बाद उसने कहा कि वह वोटर कार्ड और ओटीपी और पूछेगा, वो भी बता देना। कुछ देर बाद उसके बाद ओटीपी आया जो उसने उसे बता दिया। इसके बाद एक और ओटीपी आया, उसने इसे नहीं पूछा। करीब 11 बजकर 55 मिनट पर उसके मोबाइल पर संदेश आया, जिसमें बैंक से चार लाख 44 हजार 511 रुपये निकलने की सूचना थी। इस पर वह तुरंत बैंक में गया और पासबुक की एंट्री करवाई तथा छानबीन की। यहां पता चला कि उसके खाते से किसी ने यह राशि निकाली है। इस पर उसने इसकी शिकायत तुरंत आनलाइन की तथा साइबर थाने में भी दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस तरह रुकेगी आधार कार्ड से आनलाइन ठगी

  • आधार ओटीपी कभी शेयर न करें
  • कैफे से न डाउनलोड करें ई आधार
  • मोबाइल नंबर हमेशा रखें अपडेट
  • मास्‍क्‍ड आधार या वीआइडी यानि वर्चुअल आइडी का करें इस्‍तेमाल.

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This