मुंबई : व्यायाम क्लास में छात्रा के साथ करता था छेड़छाड़, POCSO के तहत PT टीचर के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई, क्राइम इंडिया संवाददाता। मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक स्कूल टीचर को एक छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी व्यायाम सत्र के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ करता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, एक नगरपालिका स्कूल में शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक(PT Teacher)के रूप में काम करने वाला आरोपी नाबालिग छात्रा को व्यायाम सिखाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करता था। लड़की के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे कांदिवली इलाके से गिरफ्तार किया। कांदिवली ईस्ट के म्युनिसिपल स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने बार-बार अपने परिवार को छेड़छाड़ के बारे में सूचना दी, जिसके बाद उसके माता-पिता ने मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “समता नगर थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।” पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। दिल्ली में एक डॉक्टर ने नाबालिग के साथ किया कदाचार बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के एक और मामले सामने आए थे। पुलिस ने 28 मार्च को बताया था कि पुलिस ने 28 मार्च को जानकारी दी थि कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में एक डॉक्टर ने 4 साल की एक बच्ची के साथ उसके क्लिनिक में कथित तौर पर छेड़छाड़ की, जिसके बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने पीड़िता की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को हुई छेड़छाड़ की कथित घटना सोमवार को पीड़िता की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद सामने आई। शिकायत के अनुसार बच्ची के पेट में दर्द था और रविवार को उसकी मां उसे घर के पास आदर्श नगर स्थित एक क्लीनिक पर ले गई। शिकायत के अनुसार जब महिला अपनी बेटी के साथ क्लिनिक के अंदर गई, तो महिला को याद आया कि वह अपना बटुआ बाहर भूल गई है। मां ने पुलिस को बताया कि जब वह अंदर लौटी तो उसने पाया कि डॉक्टर ने लड़की की ड्रेस के अंदर हाथ डाला था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “पीड़िता की मां द्वारा उसी दिन शिकायत दर्ज कराने के बाद हमने POCSO और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This