नई दिल्ली : दिल्ली में भगवा झंडे का अपमान करने वाला शख्स गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

नई दिल्ली, क्राइम इंडिया संवाददाता। रामनवमी पर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सड़क के किनारे लगाए गए भगवा झंडे का कथित रूप से अपमान करने के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शख्स के खिलाफ कल मंगलवार को शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है। बता दें कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर ए ब्लॉक में सड़क के किनारे भगवा रंग के छोटे झंडे लगाए गए थे। आरोप है कि रात करीब 12.30 बजे शास्त्री पार्क निवासी अजीम पुत्र मिहाजुल हक ने कुछ झंडे फाड़े, उन्हें पैरों से कुचल दिया और छोटी गली की नाली में फेंक दिया। किसी ने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और वही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में प्राथमिकी मिलने के बाद शास्त्री पार्क थाना पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। नोट- ये स्टोरी अभी-अभी ब्रेक हुई है। खबर से संबंधित तथ्य जुटाए जा रहे हैं और जैसे-जैसे नए तथ्य आते जाएंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। तब तक आप हमारे साथ बने रहें।

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This