मेरठ : पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को स्कूल में गोलियों से भूना, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम

हस्तिनापुर, क्राइम इंडिया संवाददाता । सरकारी विद्यालय में दोस्त के साथ बैठे युवक को रविवार शाम नकाबपोश बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। इस दौरान उसका दोस्त भी गोली लगने से घायल हो गया। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर हथियार लहराते हुए बाइकों से फरार हो गए। घायलों को मवाना के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन और ग्रामीणों ने मवाना-बिजनौर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात और एसपी क्राइम भी पहुंच गए थे। काफी समय से पलड़ा गांव में दो समुदायों के बीच विवाद चला आ रहा है। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव का ही 24 वर्षीय विशु पुत्र रामवीर अपने दोस्त अवनीश के साथ सरकारी विद्यालय में बैठा हुआ था। तभी बाइकों पर सवार होकर नकाबपोश बदमाश आए और दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। विशु को पांच गोलियां लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी भी घायल हो गया था। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर हथियार लहराते हुए बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। स्वजन और ग्रामीण घायलों को मवाना स्थित सीएचसी ले गए, चिकित्सकों ने विशु को मृत घोषित कर दिया। घायल अवनीश का उपचार चल रहा है। इसके बाद ग्रामीणों और स्वजन ने हंगामा करते हुए बिजनौर-मवाना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात कमलेश बहादुर, एसपी क्राइम अनित कुमार मौके पर पहुंच गए थे। लाेगों ने नारेबाजी करते हुए हस्तिनापुर थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार वारदात हो रही हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इसके चलते ही विशु की जान चली गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए ग्राम प्रधान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि विशु अकेला लड़का था। कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पांच माह की बेटी है। वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी तो बार-बार बेसुध हो रही थी। हस्तिनापुर के ग्राम पलड़ा के ग्रामीण मवाना के तहसील रोड पर जमे थे और हांगमे के बाद यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खतरा बनने लगा था। कई बार भीड़ उग्र हुई और हस्तिनापुर रोड पर आगे बढ़ने लगी। जिससे जाम के हालात पैदा हो गए। कस्बा वासियों व व्यापारियों में भी सुरक्षा। एसपी देहात देहात द्वारा भीड़ रोकने को बैरिकेडिंग लगवायी गई। एसपी क्राइम अनित कुमार के साथ गुस्साए ग्रामीणों की नोकझोंक व खींचतान भी हुई, हालात बिगड़ते हुए दिखाई दिए तो क्षेत्र के गणमान्य लोग ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद मध्य विभिन्न मांगों के मानने के आश्वासन पर पटाक्षेप हो गया। पुलिस ने शव मर्चरी के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त होने की सूचना जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक पहुंच गई। कुछ देर बाद ही लखनऊ से अपडेट मांगे जाने लगा। इसके चलते ही देर रात आइजी नचिकेता झा घटनास्थल पर पहुंचे। साथ में सीओ आशीष शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। आइजी ने हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही। गांव में सांप्रदायिक तनाव विशु की हत्या के बाद पलड़ा में तनाव व्याप्त हो गया। कुछ ही देर में सांप्रदायिक रूप ले लिया। हत्यारोपित मुस्लिम समाज के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। विशु की हत्या के मामले में पिता रामवीर ने ग्राम प्रधान गजेंद्र, अनस, अशफाक, शाह नजीम, अकरम, मोहम्मद कैफ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने पूर्व में ही एलानिया कत्ल की धमकी दी थी। पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This