जमशेदपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता : झारखंड के जमशेदपुर में रविवार को हिंसा भड़क उठी. दो समुदायों के लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की. कई वाहनों-दुकानों में आग लगा दी. पुलिस जब माहौल शांत कराने पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने एक धार्मिक झंडे के बांस में मांस का टुकड़ा बांध दिया था, जिससे माहौल बिगड़ गया.
झारखंड में रामनवमी के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी. जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के अपमान के बाद दो गुटों के बीच पथराव के बाद जमकर आगजनी की गई. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. फिलहाल प्रशासन ने क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.
Edited By : Raees Khan











Total Users : 73277
Total views : 75392