नई दिल्ली : सेक्सटॉर्शन गिरोह का बदमाश राजस्थान से गिरफ्तार, वीडियो कॉल कर बनाता अश्लील वीडियो, फिर करता था ब्लैकमेल

राजस्थान, क्राइम इंडिया संवाददाता। शाहदरा जिले के साइबर सेल ने सेक्सटॉर्शन करने वाले गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी वसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से वारदात में इस्तेमाल तीन मोबाइल, चार सिमकार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपित वीडियो कॉल करके लोगों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपित ने देशभर के 15 से अधिक लोगों से सात लाख रुपये की ठगी की है। इस वर्ष जिला पुलिस सेक्सटॉर्शन करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि मानसरोवर पार्क में रहने वाले एक युवक ने जिले के साइबर सेल थाने में सेक्सटॉर्शन की एक शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि 12 मार्च को उसके वॉट्सएप नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल आई, एक युवती ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी थी। कॉल कटने के कुछ देर के बाद फिर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और आरोपित ने खुद को दिल्ली पुलिस का एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए धमकी दी कि उसका एक अश्लील वीडियो पुलिस के पास है। पीड़ित बुरी तरह से डर गया और आरोपित ने उससे दो लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष विकास कुमार व अन्य की टीम बनाई गई। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह पिछले कई माह से ठगी कर रहा है, गिरोह में कई लोग शामिल हैं। वह खुद को दिल्ली पुलिस का वरिष्ठ अधिकारी बताता था और पीड़िता की अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धककी देकर रकम ऐंठता था।

Edited by : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This