उतार प्रदेश : कानपुर के घाटमपुर में दारू पार्टी के बाद युवक की बेरहमी से हत्‍या, प्राइवेट पार्ट काटकर क‍िया अलग

घाटमपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता : कोतवाली की नंदना चौकी क्षेत्र के तरगांव में शराब ठेके के पास गुरुवार सुबह एक शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो उसका प्राइवेट पार्ट कटा था और बगल में ही पड़ा था। नाक पर भी चोट के निशान थे। घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी है। तरगांव में कानपुर देहात को जाने वाले संपर्क मार्ग पर शराब ठेके के नजदीक खेत में युवक का शव मिला। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है की कहीं दूसरी जगह उसकी हत्या करने के बाद शव को यहां फेका गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। युवक के शरीर पर सफेद पैंट और सफेद शर्ट है। उम्र 30 से 35 साल के बीच की लग रही है। शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच रही है। इसके साथ ही पास ही एक शराब की खाली बोतल और दो डिस्पोजल ग्लास मिले हैं। शराब पिलाने के बाद हत्या की भी बात सामने आ रही है। प्रथम दृष्टया मामला आशनाई के चलते हत्या का लग रहा है। घाटमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे के मुताबिक शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This