गया, क्राइम इंडिया संवाददाता : गया में शादी के दूसरे दिन दूल्हे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दुल्हन ने अवैध संबंध के चक्कर में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के लकड़ाही गांव निवासी अशोक कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने नई नवेली दुल्हन रेवती कुमारी को गिरफ्तार कर लिया, उसे गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार दुल्हन औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के औकाना गांव की रहने वाली है। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि दुल्हन रेवती और उसके मौसेरे जीजा उपेंद्र कुमार के बीच अवैध संबंध था। पुलिस को साली और जीजा के अवैध संबंध का तकनीकी साक्ष्य मिला है। 29 मई को रेवती की अशोक कुमार से शादी हुई थी। हालांकि, रेवती और उसके जीजा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी से पहले भी रेवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अशोक कुमार को जान से मारने की साजिश रची थी लेकिन दोनों सफल नहीं हो सके।अशोक अपनी नई दुल्हन को लेकर घर आया। उसके बाद नई नवेली दुल्हन ने पति को रास्ते से हटाने की फिर से साजिश रची।रेवती 31 मई की रात यानी घटना के दिन अपने पति का मोबाइल लोकेशन बार-बार उपेंद्र को दे रही थी। एसएसपी ने बताया कि उपेंद्र ने ही धारदार हथियार से सुनसान स्थान पर हत्या कर दिया। 1 जून को अशोक की लाश कोईल नहर के पास फेंकी मिली। पुलिस ने आरोपियों को मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए पटना भेजा है। दुल्हन के साथ हत्या में शामिल उसके जीजा की भी मौत हो गई। आमस थाना क्षेत्र के लंबुला मोड़ जीटी रोड के उतरीगंज के किनारे मंगलवार को 35 साल के उपेंद्र यादव की लाश मिली। इस मामले में स्थानीय थाना में यूडी केस दर्ज किया गया लेकिन इसकी मौत कैसे हुई, यह अभी रहस्य बना हुआ है। चूंकि अपने साढ़ू की हत्याकांड पुलिस मुख्य आराेपित मान रही है। ऐसे में आत्महत्या आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस पर एसएसपी ने कहा कि उसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगा कि आत्महत्या या फिर उसकी भी हत्या की गई है। पुलिस को रिपोर्ट आने का इंतजार है।
Edited By : Raees Khan











Total Users : 72553
Total views : 74458