जमशेदपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता : झारखंड के जमशेदपुर जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र भुइयांडीह में दंपति के बीच हुए विवाद में पत्नी ज्योति कौर ने पति बिट्टू सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान चाकू की छीना-झपटी में दोनों घायल हो गए। वहीं पत्नी का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करता था। गुरुवार को भी पति ने ऐसा करने का प्रयास किया तो उसने पति पर चाकू से हमला कर दिया। इधर, घायल दंपति को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां दोनों के बीच विवाद होता रहा। पति और पत्नी पक्ष के लोग आपस में लड़ते रहे। इससे पहले घर पर भी दोनों पक्ष के बीच एक घंटे तक विवाद हुआ। सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि थाने में इसकी सूचना नहीं है। एमजीएम अस्पताल में पुलिस शिविर में ज्योति ने बताया कि अक्टूबर 2021 में उसकी शादी बिट्टू से हुई थी। वह पूर्व से ही शादीशुदा थी और बिट्टू भी पूर्व से शादीशुदा था। दोनों ने तलाक लेकर शादी की थी। शादी के बाद से ही बिट्टू शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव देता था। विरोध पर मारपीट भी करता था। इन्हीं सब बातों से तंग आकर वह रविवार को वह बागबेड़ा मायके चली गई थी। 14 जून को महिला थाने में शिकायत की थी, जहां समझौता होने के बाद वह वापस ससुराल लौट गई। गुरुवार को दोपहर पति जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा, जिसको लेकर विवाद हुआ। वहीं पति ने आरोप को गलत बताया है। पुलिस मामले को घरेलू विवाद मान रही है।
Edited By : Raees Khan











Total Users : 72552
Total views : 74457