कानपुर-इटावा हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराकर ट्राली चालक की मौत

कानपुर, क्राइम इंडिया संवाददाता : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई। आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लेने पर पीछे से आ रहा ट्राला उसमें टकरा गया। इससे ट्राला चालक की मौत हो गई और केबिन क्षतिग्रस्त होने से शव बुरी तरह से फंस गया। पुलिस को बुलडोजर व कटर की मदद से शव को बाहर निकालना पड़ा। वहीं दुर्घटना के कारण कानपुर-इटावा हाईवे पर जाम लग गया और लोग गर्मी में परेशान हो गए। करीब एक किमी तक जाम करीब आधे घंटे तक लगा रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सही कराया। दुर्घटना रनियां क्षेत्र में हुई। राजस्थान बीकानेर छतरगढ़ सत्तासर गांव के 42 वर्षीय ट्राला चालक आशिक अली वाहन लेकर सोमवार सुबह कानपुर की तरफ जा रहे थे। रनियां रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दी। इससे वह नियंत्रण न कर पाए और पीछे से जा टकराए। टक्कर इतनी तेज थी की ट्राला की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई और आशिक अली की जान चली गई। पुलिस को शव निकालने को करीब आधे घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार हाईवे पर लग गई और कानपुर जाने की लेन वाहन सवान सवारों के पहिये थम गए। रनियां थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि शव फंसने से समस्या हो गई थी इस दौरान जाम लगा। बाद में वाहन को हटवाकर वाहनों को तेजी से निकलवाया गया। स्वजन को सूचना दे दी गई है तहरीर पर रिपोर्ट होगी।

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This