दिल्ली, क्राइम इंडिया संवाददाता : दिल्ली पुलिस ने बुधवार, 11 जुलाई को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महिला का शरीर कई टुकड़ों में कटा हुआ था. घटनास्थल के पास भारी पुलिस तैनाती देखी गई. जांच चल रही थी. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. इस मामले ने एक बार फिर लोगों को श्रद्धा वाकर की वीभत्स हत्या की याद दिला दी है, जिनके साथी आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर उनके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था.
Edited by : Raees Khan











Total Users : 72552
Total views : 74457