पश्चिम बंगाल : बेटी बचाओ’ नारा अब ‘बेटी जलाओ’ में बदला, ममता बोलीं- BJP को हराना लक्ष्य है, कुर्सी पाना नहीं

कोलकाता, क्राइम इंडिया संवाददाता : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मणिपुर मामले में भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ममता ने कहा कि भाजपा ने ‘बेटी बचाओ’ नारा दिया था, अब उनका नारा कहां है। उन्होंने कहा कि हम मणिपुर के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। आज मणिपुर ही नहीं पूरे देश की स्थिति खराब है। भाजपा की आलोचना करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा का ‘बेटी बचाओ’ नारा अब ‘बेटी जलाओ’ में बदल गया है। उन्होंने कहा  कि ये लोग अभी चुप हैं, लेकिन देश की जनता जल्द ही आने वाले चुनाव में जवाब देगी। शहीद दिवस’ रैली के लिए कोलकाता में एकत्र हुए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि हमारी पार्टी को कोई कुर्सी नहीं चाहिए, लेकिन हम सिर्फ यह चाहते हैं कि भाजपा का शासन जाए और लोगों को राहत मिले।

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This