पश्चिम बंगाल : बीरभूम में निर्माणाधीन मकान में बम विस्फोट, हावड़ा में दो गुटों के बीच बमबारी और फायरिंग

पश्चिम बंगाल, क्राइम इंडिया संवाददाता : बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद भी हिंसा जारी है। मंगलवार को बीरभूम जिले में एक निर्माणाधीन मकान में बम धमाका हुआ, वहीं हावड़ा जिले के जगतवल्लभपुर में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी और बमबाजी हुई। इससे पूरे इलाके में आतंक फैल गया है। एक महिला के पैर में गोली लगने की भी खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरभूम जिले के खोराशोल ब्लाक के लोकपुर थाने के देमुर्तिता गांव में एक निर्माणाधीन मकान में बम धमाका हुआ। वह मकान शेख शराफत नामक व्यक्ति का है। शराफत की इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता के तौर पर पहचान है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रेत के नीचे लगभग 70 बम रखे गए थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये बम किन लोगों ने और किस उद्देश्य से रखा था। पंचायत चुनाव के बाद से इलाके में राजनीतिक संघर्ष हो रहा है। स्थानीय निवासी सलीमा बीबी ने कहा-‘सुबह नौ बजे तक हम घर के कामकाज में व्यस्त थे. उसी समय अचानक तेज आवाज हुई। पहले तो मुझे समझ नहीं आया कि आवाज कैसी थी। मुझे धुआं निकलता दिखा। तभी मैंने बम विस्फोट की आवाज सुनी। दूसरी तरफ हावड़ा के जगतवल्लभपुर के पोलगुस्टिया इलाके में जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच बमबाजी और गोलीबारी हुई। कथित तौर पर एक महिला के पैर में गोली लगी है। झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। संघर्ष पोलगुस्टिया इलाके में एक जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुई। दिलीप चांगदार नामक प्रमोटर गांव में एक जमीन पर कब्जा कर आवास का निर्माण कर रहा था. इस मैदान में ग्रामीण सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल आयोजित किए जाते थे। दिलीप बदमाशों के साथ स्थानीय लोगों में खौफ पैदा करने आया था। उन्होंने इलाके में घुसकर बम फेंकना शुरू कर दिया और गोलीबारी की। चौराहे पर कुछ महिलाएं खड़ी थीं। एक महिला के पैर में गोली लगी.

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This