अररिया : पति को खूंटे से बांधकर पत्‍नी से सामूहिक दुष्‍कर्म

अररिया, क्राइम इंडिया संवाददाता : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात 32 वर्षीय महिला के साथ तीन युवक के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित युवक द्वारा महिला के पति को खूंटे में बांधकर पिटाई व मारपीट का मामला भी सामने आ रहा है। घटना के दौरान महिला के पति व महिला के चिल्लाने की आवाज पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने एक आरोपित को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दो आरोपित घटनास्थल से भाग नि‍कले। घटना के बाद सूचना पर पहुंची नरपतगंज थाना पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से दुष्कर्म के आरोपित युवक को बड़ी मशक्कत के बाद छुड़ाते हुए थाना लाई। आवश्यक पूछताछ के बाद केस दर्ज करते हुए रविवार को अररिया जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गए आरोपित युवक में खाबदह पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी राजा कुसीयेत पिता सत्यनारायण कुसीयेत बताया जा रहा है। नरपतगंज थाना में कराए गए केस दर्ज में पीड़िता 32 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि वह शनिवार को अपने परिवार के साथ घर में खाना खाकर सो गई थी। इसी बीच पड़ोस के ही युवक राजेश पासवान पिता महजलाल पासवान, राजा कुशियेत पिता सतनारायण खुशियां व अजीत कुसीयेत पिता विनोद कुसीयेत तीनों एक साथ घर का दरवाजा तोड़ते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गया। उसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। महि‍ला ने बताया कि जब उसके पति ने उनका विरोध किया तो तीनों ने उसे भी खूंटे में बांधकर मारपीट की। घटना के दौरान महिला व उनके पति के चिल्लाने की आवाज पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। उसके बाद एक आरोपित राजा को पकड़कर लिया। बाद में नरपतगंज पुलिस उसे साथ ले गई। मामले को लेकर नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

Edited By : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This