अलविदा : पंचतत्व में विलीन पंकज उधास, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, परिवार और दोस्तों की आंखें हुईं नम

Pankaj Udhas, क्राइम इंडिया संवाददाता : बीते दिन लंबी बीमारी के बाद 72 साल की उम्र में निधन हो गया। आज दिवंगत गायक का अंतिम संस्कार था। राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लिपटे पंकज उधास का अंतिम संस्कार किया गया। गायक के आखिरी दर्शन करने बॉलीवुड के कई नामी सितारे आए। इस दौरान उनकी पत्नी फरीदा और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।

दिग्गज गजल गायक पंकज उधास परिवार, दोस्तों और अपने करोड़ों चाहने वालों को उदास करके हमेशा के लिए दुनिया से चले गए। IANS के मुताबिक, वह कैंसर से जूझ रहे थे और लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थी। गायक ने 26 फरवरी को 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

27 फरवरी को पद्मश्री पंकज उधास का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार से पहले उनके दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सितारे उनके घर पहुंचे। विद्या बालन, शंकर महादेवन, उस्ताद जाकिर हुसैन, सोनू निगम समेत कई कलाकारों और संगीतकारों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा से पहले उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और मुंबई पुलिस के जवानों ने दिवंगत गायक को सलामी दी। हिंदी सिनेमा को अपनी गायकी से समृद्ध करने वाले पंकज उधास को आखिरी विदाई देते समय लोग भावुक हो गये। परिजनों से लेकर संगी-साथियों तक की आंखें नम हो गईं।

पंकज उधास की पत्नी फरीदा और उनकी बेटियां रीवा-नायाब अपने पति और पिता को खोने से एकदम टूट गई थीं। फरीदा बेसुध हो गईं और पति को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। बेटी और परिवार वालों ने फरीदा को संभाला।

पंकज उधास एक बेहतरीन फनकार होने के साथ बेहद मिलनसार शख्स थे। उनकी आवाज कोमल थी। उसमें अपनेपन का एक एहसास होता था। यही वजह है, जो उनसे एक बार भी मिला, वो भी दुखी है। पंकज उधास के निधन की खबर इंडस्ट्री के लिए भी सदमा देने वाली रही, क्योंकि किसी को इसका अंदाजा भी नहीं था। उनके भर्ती होने की जानकारी भी बहुत कम लोगों को थी।

जमींदार घराने से ताल्लुक रखने वाले पंकज उधास ने अपने करियर में कई सदाबहार गजलें गायी हैं। पंकज उधास के गीतों को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना पहले पसंद किया जाता था। उनकी बेहतरीन गीतों और गजलों में ना कजरे की धार, आहिस्ता-आहिस्ता, और भला क्या मांगू, आज फिर तुमपे जैसे गीत शामिल हैं। संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर नाम के गाने चिट्ठी आई है से वह मशहूर हुए थे।

Edited by : Raees Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This